हरिद्वार नगर निगम नगर में कांग्रेसी पार्षद ने अपर नगर आयुक्त को दिखाया जूता




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। नगर निगम में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त महेंद्र यादव को जूता दिखा दिया। जानकारी के अनुसार नगर निगम के अपर नगर आयुक्त महेंद्र यादव अपने सरकारी कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी पार्षद सुहैल कुरैशी वहां पहुंचा और एक कंपनी के भुगतान को लेकर उनसे हॉट टॉक करने लगा। महेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्षद से बैठकर बात करने के लिए कहा। लेकिन पार्षद सुहैल कुरैशी नहीं माना। आरोप है। कि इसी दौरान पार्षद सुहैल कुरैशी ने अपर नगर आयुक्त को जूता दिखा दिया। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। इस मामले में नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि मेयर पूरे मामले पर समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में जब पार्षद से बता करने का प्रया स किया गया तो उनका फोन बंद मिला।