Haridwar News: शिवालिक पालिका के चेयरमैन पद के लिए भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ की दावेदारी, कई दावेदारों पर पड़ेगी भारी




Listen to this article

दीपक चौहान
शिवालिक पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल वशिष्ठ ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप गोयल को आवेदन सौंप दिया है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अतुल वशिष्ठ की सादगी और जनता से सरल व्यवहार दावेदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है। जिसके चलते उनके मैदान में उतरते ही कई अन्य दावेदारों पर वह भारी है। हालांकि टिकट तो पार्टी संगठन तय करेगा। लेकिन अतुल वशिष्ठ की सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।

बुधवार को भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ अपने सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा उन्होंने जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आवेदन सौपते हुए शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवेदन ले लिया। अतुल वशिष्ठ ने मीडिया से बताया कि मैं और मेरा पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही है। उन्होंने हमेशा भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में विगत चुनावों में प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शो का अनुसरण करते हुए भाजपा संगठन से जनता को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी संगठन ने चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया तो शिवालिक नगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र को प्रदेश का प्रथम नगर पालिका बनाने का भरसक प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मोर्चा पवनदीप, मंडल उपाध्यक्ष शिवालिक नगर अशोक चौहान, मंडल मंत्री दीपक नेगी, अमरदीप, रोबिन, मनीष कुमार, मनु रावत, रेनू शर्मा,सरिता नेगी, रवि चौधरी, उमेश पाठक, अनिल शर्मा, अनुज शर्मा, राधेश्याम पाल, शिव नरेश शर्मा,रोहित पाल, अमरीश शर्मा, सुमित कुमार, रविन्द्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।