haridwar news: 20 किमी दूर बनेंगी पार्किंग, कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा




Listen to this article

न्यूज 127.
एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस बैठक में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र चौधरी सहित नगर क्षेत्र के राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स/नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष, बीडीएस, जल पुलिस, घुड़सवार आदि शाखाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
1- कुंभ के दौरान प्रस्तावित अस्थाई थानों का चिन्हिकरण।
2- उक्त थानों हेतु चयनित स्थान व क्षेत्र।
3- कुंभ के दौरान जनपद में फोर्स की उपलब्धता।
4- कुंभ के दौरान जवानों के रहने एवं खाने की व्यवस्था।
5- कुंभ मेला आयोजन के लिए उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यक संसाधनों का विवरण।
6- शाही स्नान पर्वों में आवागमन के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग एवं नए मार्गों का चयन।
7- जल पुलिस हेतु आवश्यक संसाधन एवं संचालन क्षेत्र।
8- हर की पैड़ी से 20 किलोमीटर रेडियस पर स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग के चयन।
9- हिलबाईपास को सुव्यवस्थित कर कुंभ के दौरान उसके उपयोग हेतु संबंधित से पत्राचार।