नवीन चौहान.
यदि आपके मकान में किरायेदार रहते हैं और अभी तक उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया है तो सबसे पहले किरायेदार के सत्यापन के कार्य को पूरा कर ले, अन्यथा पुलिस जब सत्यापन के लिए पहुंचेगी और सत्यापन नहीं मिला तो पुलिस एक्ट में मकान मालिक का चालान हो सकता है।
हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्रों में ऐसेे स्थानों पर घर-घर जाकर पुलिस सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन नही कराने वाले मकान मालिकों पर जुर्माना ठोक रही है। दिनांक 15/5/23 को कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला के निर्देशों पर खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी, भीमगोड़ा, गोसाई गली आदि क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन का सघन अभियान चलाया और मकान मालिकों को सत्यापन करने के लिए जागरूक किया। सत्यापन नही कराने वाले मकान मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों के सत्यापन चेक किए गए, जिन मकान मालिकों द्वारा अपने घरों में बाहर से आकर रह रहे किरायेदारों के सत्यापन नहीं कराए गए, ऐसे 5 लापरवाह मकान मालिकों के 10–10 हजार रूपये के चालान पुलिस एक्ट में किए गए।
- हरिद्वार–लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से अधिक जुर्माना
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण
- नाबालिग के अपहरण के आरोपी को हिसार से किया गिरफ्तार
- मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
- विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़




