आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली के बाद अब ये होंगे गिरफ्तार, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। कुख्यात बदमाश सुनील राठी से संबंधों के चलते आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का अगला निशाना किस पर है, इस बात को लेकर कयासों का दौर जारी हैं। क्षेत्र के लोग अपने-अपने अंदाजे के अनुसार शक जता रहे है। हालांकि खुलकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि पुलिस गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी के खिलाफ सबूतों को पुख्ता करने में जुटी है। पुलिस के रडार पर कई लोग हैं। जिनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पुलिस ने एकत्रित किये है।
कनखल के प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमों में कुख्यात बदमाश सुनील राठी का नाम आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने पूरी निष्पक्षता से केस की जांच कराई। केस की तफ्तीश कर रही पुलिस के शक की पहली सुई महंत सुधीर गिरी हत्याकांड के आरोपी आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली पर गई। पुलिस ने आशीश शर्मा और बदमाश सुनील राठी से संबंधों की पूरी पड़ताल की। पुलिस के सबूत पुख्ता हुये तो प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्त में आये आशीष शर्मा ने कई राज से परदा उठाया। अपने कारोबार से जुडे़ तमाम लोग और साझेदारों की जानकारी पुलिस को दी। आशीष ने पुलिस को कई पत्रकारों, पुलिस और नेताओं के नाम उगले। आशीष को 14 दिन के लिये न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी। इसी के साथ क्षेत्र में पुलिस की अगली कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की नजर टिक गई। पुलिस इस केस में दूसरी गिरफ्तारी किस की करेंगी इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और सभी लोग अपने-अपने कयास लगा रहे है। जबकि पुलिस बड़ी सावधानी के साथ इस केस में कदम बढ़ा रही हैं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके केस की खुद मानीटरिंग कर रहे है। एसपी सिटी ममता वोहरा और एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र आर्य सबूतों को पुख्ता कर रहे है। केस के विवेचनाधिकारी तमाम सबूतों को जुटाने में लगे है। आपकी जानकारी के लिये बतादे कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सुनील राठी गैंग का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त करने की ठान रखी हैं। ताकि राठी के तमाम गुर्गो की गिरफ्तारी के बाद जनपद में कारोबारियों के दिलों में समाया खौफ खत्म हो और जनपद में अमन चैन का वातावरण बने। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि राठी नेटवर्क को खत्म करने के लिये आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया जायेगा। कनखल के कई लोगों के नाम प्रकाश में आये है। जल्द ही इन तत्वों की गिरफ्तारी होगी।