हरिद्वार पुलिस ने पढ़े-लिखे मोबाइल स्नैचरों के गैंग का किया पर्दाफाश








Listen to this article

हरिद्वार।
थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं से आमजन में व्याप्त दहशत को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशानुसार सिडकुल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पढ़े-लिखे झपट्टामार गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी व छीने गए कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
31 जनवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पाया कि गिरफ्तार आरोपी मेट्रिक एवं ग्रेजुएट हैं तथा वर्तमान में सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नौकरी की आड़ में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
बरामद 06 मोबाइल फोन में से 03 मोबाइल थाना सिडकुल में पंजीकृत मु0अ0सं0- 37/2026, 40/2026 एवं 41/2026 (धारा 304(2) बीएनएस) से संबंधित हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस तथा 35/106 BNSS की बढ़ोत्तरी की गई है। शेष 03 मोबाइल धारा 35/106 BNSS के अंतर्गत बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दीपक पुत्र रामचन्द्र, निवासी राजा बिस्कुट चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
मूल निवासी – ग्राम घंघेडी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष।
अभिनव पुत्र हुकम सिंह, निवासी महादेवपुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार। मूल निवासी – ग्राम इब्राहिमपुर, थाना धामपुर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 21 वर्ष।
दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर, निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार। मूल निवासी – ग्राम हरिपुर गोकल, थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष।
पुलिस टीम
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, थाना सिडकुल, अ0उ0नि0 अनिल कुमार
अ0उ0नि0 संजय चौहान, हे0का0 155 संजय सिंह, थाना सिडकुल, हे0का0 217 देशराज, थाना सिडकुल, का0 336 कुलदीप, थाना सिडकुल, का0 930 कुलदीप, थाना सिडकुल, का0 226 प्रमोद गोस्वामी, का0 717 प्रदीप
का0 685 गजेन्द्र, थाना सिडकुल