न्यूज 127. हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में देर रात अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज की गई।
पुलिस के मुताबिक रात्रि में ग्राम प्रतापपुर रायसी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके से 3 टैक्टर ट्राली को सीज किया गया। अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही जारी है । पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार प्रभारी पुलिस चौकी रायसी, कांनि0 महेंद्र सिंह, कांनि0 अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।




