परिवार के साथ जुड़े रहना, सिखा रही Haridwar Police








Listen to this article

नवीन चौहान.
महिला ऐच्छिक ब्यूरो हरिद्वार ने अपने सहरानीय प्रयास से 5 परिवारों को टूटने से बचाया और 2 परिवारों को फिर से दिया मौका एक साथ रहने का। पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देश में पुलिस उचाधिकारीगण की देखरेख में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आज आयोजन किया गया।

बैठक में सदस्य समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता विदुशी चतुर्वेदी, समाज सेविका एकता अरोड़ा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज प्रभारी महिला हेल्पलाइन हरिद्वार द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों व दोनों पक्षों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचने के लिए समझाया गया।

बैठक में चुने गए जटिल पारिवारिक प्रकरणों में से पांच पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर समस्त टीम के समक्ष आपसी सहमति के साथ-साथ रहने का समझौता हुआ व दो प्रकरणों में पक्षों द्वारा सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि मांगी गई।