न्यूज 127.
भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प और मालार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

गोविंद बल्लभ पंत की जी जयंती पर जनपद मुख्यालय पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थाना और चौकियों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। एसएसपी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गोविंद बल्लभ पंत जी ने अपना अहम योगदान दिया था। स्वतंत्र भारत में वह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। हमें उनके आदर्शों को अपना चाहिए।

कहाकि पंड़ित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और विधि की डिग्री हासिल की तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए थे तथा गोपाल कृष्ण गोखले जैसे नेताओं से प्रभावित हुए।
