हरिद्वार पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर की छापेमारी








Listen to this article

योगेश शर्मा.
थाना बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर तीन ट्रेक्टर ट्राली को अवैध खनन के साथ अपने कब्जे में लेकर सीज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

थाना बुग्गावाला पुलिस के मुताबिक नदी में अवैध खनन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 ट्रेक्टर ट्राली को अवैध खनन में सीज किया गया है। अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भगवानपुर को प्रेषित की जा रही है।

पुलिस टीम

  1. उ०नि० समीप पांडेय-चौकी प्रभारी अमानतगढ
  2. एचसीपी राजेंद्र बिष्ट
  3. कानि०विजय