हरिद्वार पुलिस ने शराब परोसने पर होटल व्यावसायियों पर किया मुकदमा




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार पुलिस ने होटल और ढाबो में शराब परोसने पर कार्रवाई करते हुए होटल मालिकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही यह अभियान सभी होटल और रेस्टोरेंटों पर चलाया जाएगा।

साथ बैठ सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकाने पर 15 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगद चालान किया गया। थाना श्यामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस टीम ने शराब परोसे जाने की सूचना पर कांगड़ी श्यामपुर के होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी कर दो रेस्टोरेंट स्वामियों को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ अवैध रूप से शराब परोसने पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

मौके पर शराब पीते हुए पाए गए 15 लोगों को मौके पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 3750/- वसूलने के पश्चात चेतावनी देकर छोड़ा गया।

गिरफ्तार रेस्टोरेंट स्वामी-
1.राजेश पुत्र सुभाष निवासी कांगड़ी श्यामपुर
2.केदार सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम-

  1. SO श्यामपुर विनोद थपलियाल
  2. Si चरण चौहान (चौकी प्रभारी चंडी घाट)
  3. HCP मनमोहन
  4. C. धर्मेंद्र सिंह