- शारदीय कांवड़ मेले के 9 जोन और 19 सेक्टर में तैनात हुई सुरक्षा
न्यूज 127.
शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार के निर्देशित क्रम में नोडल अधिकारी शारदीय कावड़ मेला एसपी सिटी अभय कुमार द्वारा मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को कमलदास कुटिया में ब्रीफ़ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 9 जोन व 19 सेक्टर में विभक्त कर शारदीय कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को उनकी ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए—
▪️निरीक्षक LIU इस पर्व के अवसर पर महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन कराएंगे।
▪️ड्यूटी 12 घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 07:00 से शाम 20:00 बजे तक और दूसरी पाली शाम 19:00 से सुबह 08:00 बजे तक रहेगी।
▪️किसी कांवड़िये के घायल या बीमार होने पर उसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भिजवाए।
▪️कर्मचारियों को अपने साथ डंडे और बरसाती रखना अनिवार्य है।
▪️हरकी पैड़ी और आसपास के पुलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें। पुलों से नदी में छलांग लगाने वालों को सख्ती से रोकें।
▪️सुरक्षा के दृष्टिगत डाक कांवड़ वाहनों में डीजे वाहनों से बाहर नहीं होने चाहिए।
▪️भीड़ को देखते हुए यातायात योजना तैयार की गई है। सभी अधिकारियों को इसका अध्ययन करने और हाईवे पर जाम न लगने के निर्देश दिए गए।
▪️ड्यूटी पर तैनात बल अपने पॉइंट्स का निरीक्षण करेंगे और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देंगे।
▪️जोनल और सेक्टर अधिकारी पुलिस बल को नियमित ब्रीफ करेंगे और शिफ्ट
चेंज के समय सबकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
▪️किसी भी घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों और कंट्रोल रूम को दें।
▪️सभी कर्मचारी अपने पास जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर रखेंगे।
▪️जेबकतरों और चेन छीनने वालों पर नज़र रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की जाएगी।
▪️ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी प्रतिस्थानी आने से पहले ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेगा।
▪️कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग नहीं करेगा।
▪️सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों और धर्मशालाओं की समय-समय पर औचक जांच करने के निर्देश हैं।
▪️मेला क्षेत्र में विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, ईंट, पत्थर और बजरी ले जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
▪️यह सुनिश्चित करना कि कोई भी दुकानदार सड़क पर ठेला या दुकान न लगाए ताकि रास्ता साफ रहे।
▪️सुरक्षा कारणों से कांवड़ की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
▪️पुलिस को कांवड़ियों के साथ विनम्र और मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
▪️किसी भी विवाद को आपसी बातचीत और सौहार्द से सुलझाने पर जोर दिया जाए।
▪️सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और गलत सूचनाओं का तुरंत खंडन करने के निर्देश दिए गए।
▪️निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सही प्रकार से चलाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
▪️जोनल और सेक्टर अधिकारियों को अपनी शिफ्ट के दौरान सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी और हर घंटे रिपोर्ट देनी होगी।
▪️मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी दुकानदार सड़क पर ठेली लगाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सेक्टर अधिकारी की होगी।
मेले में लगे फोर्स का विवरण
पुलिस उपाधीक्षक: 07, निरीक्षक: 04, उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक: 47, कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल: 160 (पुरुष) और 49 (महिला), यातायात पुलिस:- 03 निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक, विशेष इकाइयाँ: पी.ए.सी./आई.आर.बी. (03 कंपनी, 01 प्लाटून), बम निरोधक दस्ता (01 टीम), जल पुलिस/गोताखोर (16 कर्मी), एस.डी.आर.एफ. (03 टीम), और वन विभाग (03 टीम)।







