दूध लेने निकला रिटायर्ड भेल कर्मी लापता, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। घर से दूध लेने निकले रिटायर्ड भेल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। 48 घंटे बाद भी लापता काकोई सुराग नहीं लगा है। ंपरिजन व पुलिस लापता की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
रविवार की सुबह छह बजे रिटायर्ड भेल कर्मी स्वर्णजीत सिंह 63 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर ज्वालापुर घर से दूध लने के लिए निकले थे। लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। जिस पर परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों से सम्पर्क किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। स्वर्णजीत सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह ने काफी लोगों से पिता के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लापता की तलाश की जा रही है।