न्यूज 127.
हरिद्वार के एसपी क्राइम पंकज गैरोला को राष्ट्रपति द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पंकज गैरोला वर्ष 1989-90 में बतौर उपनिरीक्षक तत्कालीन उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का अंग बने। वर्ष 1998 में इनके द्वारा साहसिक कार्य कर उत्तर प्रदेश के खतौली में रोड होल्डअप कर बस में लूटपाट कर रहे बदमाशों पर फायरिंग करते हुए मौके पर ही बदमाशों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ में वह स्वयं घायल हो गए थे। इनके अदम्य साहस और बहादुरी पर इनको आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए निरीक्षक का पद प्रदान किया गया था। वर्ष 2014 में डिप्टी एसपी एवं वर्ष 2023 में एडिशनल एसपी पद पर पद्दोन्नत हुए।
ये सम्मान भी मिला
पंकज गैरोला को उनके उनके उम्दा कार्यों को देखते हुए वर्ष 2007 में पुलिस महानिदेशक सराहनीय चिन्ह, वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री मेडल, वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय बेस्ट इन्वेस्टिंगेशन व वर्ष 2016 में राज्यपाल मैडल से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में इन्हे राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। यह पदक अब इन्हे 9 नवम्बर 2024 को राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।