मंगलवार को सभी स्कूल-कालेजों की छुट्टी, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों की छुट्टी की घोषणा की है। जिला सूचना अधिकारी सुश्री अर्चना ने डीएम दीपक रावत के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को स्थानीय लोक मान्यता पर्व चण्डी चौदस व शाकुंबरी मेले के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय व शिक्षण संस्थानों, आंगनबाडी केन्द्रों और शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जबकि कोषागार और उप कोषागार खुले रहेंगे।