नवीन चौहान.
हरिद्वार में इस समय डाक कांवडियों का आगमन बड़ी संख्या में हो रहा है। शुक्रवार सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र कांवडियों से भरा रहा। 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को पुलिस ने धैर्य के साथ कंट्रोल कर व्यवस्था बनाए रखी है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह अपनी टीम के साथ देर रात्रि तक व्यवस्थाओं को संभालते रहे। पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी रूट सुचारू किये। पुलिस की मानें तो अब तक करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोटर साइकिल से कांवड लेने आने वाले कांवडियों को उनके गंतव्य की ओर सकुशल रवाना किया।

कल डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखो में पहुंच गई थी और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर जज्बा हरिद्वार टीम का नहीं थमा। टीम के सभी सदस्य अपनी डयूटी पर मुस्तैदी से डटे रहे। सभी हाईवे चल रहे सुचारू, अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है।

- उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक की सूझबूझ और बहादुरी से बंधक बनी महिला की जान बची
- मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता
- एनएसएस शिविर में अपशिष्ट प्रबंधन विषयक व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मिशन 2027: भाजपा ने बूथ से पन्ना स्तर तक संगठन की मजबूती की रणनीति बनाई
- लूटी हुई टैक्सी से भाग रहे बदमाशों ने बुजुर्ग को कुचला, स्कूटी सवार की मौके पर मौत





