भारी बारिश से धर्मनगरी हुई पानी-पानी, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा




Listen to this article

न्यूज 127.
देर रात शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। तेज बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश देकर जलनिकासी की व्यवस्था करायी। इस दौरान स्कूलों की भी बारिश के चलते छुट्टी घोषित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश है, भारी वर्षा से किसी भी प्रकार की कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन तत्परता से उपलब्ध करने के भी निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों एवं नदी किनारे रहा रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना है इसके मध्यनजर नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों,उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि नदी के जलस्तर बढ़ने के संभावना के दृष्टिगत नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए सूचित किया जाए। जिसके बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालकर लोगों को सतर्क किया। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम, सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं पुलिस के कंट्रोल रूम में तैनात किए गए अधिकारियों एव कार्मिकों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन संवेदनशीलता के साथ करने के लिए कहा। किसी भी क्षेत्र में कोई घटना गठित होने पर इसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि तत्काल आवश्यक करवाई की जा सके।

भारी वर्षा के कारण भगत सिंह चौक पर हुए जलभराव की निकासी के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित करवाई करते हुए पंप के माध्यम से जल निकासी का कार्य किया गया। जल भराव की स्थिति सामान्य होने पर आमजन के वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। अधिशासी अभियंता जल निगम ने अवगत कराया कि भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक हो रहे जल भराव की निकासी के लिए पंप के माध्यम से जल निकासी के कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही सीसीआर के पास,अलकनंदा एवं भागीरथी होटल के समीप हो रहे जलभराव की निकासी के लिए कार्य किया जा रहा है।

एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि कनखल संदेश नगर कॉलोनी में हो रहे जलभराव की निकासी के लिए पंप के माध्यम से जल की निकासी करायी गई। स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ गंभीर तेलियान ने बताया कि नगर क्षेत्र में जिन स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो रही है वह पर जल निकासी का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विष्णु घाट सब्जी मंडी एवं मनसा देवी चौक (ब्रह्मपुरी) के पास भरी वर्षा के कारण मलबा मार्ग पर आ गया है जिससे साफ़ करने का कार्य किया जा रहा है।