नवीन चौहान.
एचईसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, जगजीतपुर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी एवं अन्य छात्रों द्वारा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान संस्थान के प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। प्रातः 8:00 से इस स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवी संस्थान के छात्र एवं स्टाफ गण शामिल हुए।
कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने सभी स्वयंसेवक छात्रों को पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधी दिशा निर्देश देकर संबोधित किया। इस दौरान सह कार्यक्रम अधिकारी स्वप्निल शर्मा, मीनाक्षी सिंघल, अमन राजपूत एवं अभिषेक परविंदर, गार्गी अनेजा, प्रियांशी धर, यश शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनन मल्होत्रा आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
- कुंभ-2027 की तैयारियों में कनखल सड़क के चौड़ीकरण का काम
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र




