इधर भाजपा को मिली हार, उधर आईपीएस अफसरों के तबादले




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड में हुए दो विधानसभाओं के उपचुनाव में भाजपा को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। ये उप चुनाव हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा और गढ़वाल की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हुए। वहीं दूसरी ओर यूपी में शासन ने कई आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं।
मंगलौर सीट पर मुकाबला काफी रौचक रहा। यहां शुरूआती दौर में टक्कर कांग्रेस और बसपा में दिखायी दे रही थी लेकिन छठें राउंड की गिनती के बाद तीसरे नंबर पर चल रहे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मुख्य मुकाबले में आ गए। उन्होंने छठें राउंड से अपनी बढ़त बनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के बिलकुल करीब आ गए। शुरूआती दौर में जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 8 वोटों से पीछे चल रहे थे वहीं नौंवे राउंड में वह मात्र 93 वोट से ही पीछे रह गए। 10वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें 422 वोट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस सीट पर भाजपा के खाते में रिकार्ड मत प्राप्त करने का इतिहास भी दर्ज हो गया है। अभी तक इस सीट पर भाजपा इतने मत प्राप्त नहीं कर सकी है। इससे पहले यह सीट बसपा के पास थी।
वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने इस्तीफा दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गए थे। यह सीट कांग्रेस के पास थी। उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भंडारी को ही अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए। जनता ने एक बार फिर यहां ​से कांग्रेस को जीत दिलायी है।

उधर यूपी में आज आईपीएस अफसरों के बड़ी संख्या में तबादले किये हैं। शामली जनपद के कप्तान को भी बदल दिया गया है। अब यहां के नए कप्तान राम सेवक बनाए गए हैं। शामली के कप्तान अभिषेक को बिजनौर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बिजनौर के पुलिस कप्तान नीरज जादौन का भी तबादला कर उन्हें हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है। देखें सूची किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी:—