होली उत्साह, उमंग और उल्लास का त्योहार: नरेश बंसल








Listen to this article
  • होली के रंगों की तरह सुंदर बनाएंगे अपनी नगर पालिका: राजीव शर्मा

न्यूज 127.
नगरपालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने होली मिलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने पहुंचकर सभी के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि होली उत्साह, उमंग और उल्लास का पर्व है। होली के रंग में आपसी सौहार्द की सीख देते हैं। रंगों से प्रेम और सौहार्द का मिलन होता है। हमारी संस्कृति में होली के पर्व को विशेष महत्व दिया गया है।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमारी संस्कृति कुटम्बकुम् का प्रतीक है। हम अपने सभी त्योहार मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। गुजियां जहां जीवन में मिठास का संदेश देते दी है वहीं रंग एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहने का संदेश देते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि होली का पर्व उल्लास और उमंग का पर्व है। यह हमें आपसी सौहार्द का संदेश देता है। जब हमारे बीच त्योहारों पर हमारे वरिष्ठजन आकर आशीर्वाद देते हैं तो यह खुशी और बढ़ जाती है। आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं।

राजीव शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद यह हमारी पहली होली है। मैं यही कहना चाहूंगा कि अपनी नगर पालिका को हम मिलजुल कर न केवल सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाएंगे बल्कि स्वच्छता के मामले में सभी को पीछे छोड़ेंगे। हम अगले पांच साल में पालिका क्षेत्र में ऐसा कोई कार्य नहीं छोड़ेंगे जिसके लिए पांच साल बाद कहना पड़े कि इसे अगली बार पूरा कराएंगे।