गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल








Listen to this article

हरिद्वार।
“जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। जैसे ही दोनों नेता मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जोशीले नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे थे। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।
मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। लोगों के उत्साह और समर्थन ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले उपस्थित जनसमुदाय से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगवाया। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्था बनी रही, जिसकी लोगों ने भी सराहना की। कार्यक्रम के अंत तक लोगों का उत्साह बरकरार रहा और उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों और नारों के साथ नेताओं का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।