ब्रेकिंग न्यूज: मकान में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप








Listen to this article

न्यूज 127.
थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज दो कालोनी में एक मकान में भीषण आग लग गई। लोगों ने मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो हड़कंप मच गया। इससे पहले की कोई आग पर काबू पाता आग और तेज हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी उसमें बैटरी का गोदाम बताया जा रहा है। आग लगने से बैटरी भी फटने की जानकारी सामने आ रही है।

फिलहाल मौके पर मौजूद लोग अपने प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।