नवीन चौहान
हरिद्वार। पति के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट के मुताबिक महिला का प्रेमी उसके पति पर लगातार तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके कारण युवक मानसिक रूप से परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली।
5 अक्तूबर को राजाराम निवासी दत्त कुटीर कनखल ने अपनी पुत्रवधु ज्योत्सना पत्नी स्वर्गीय विवेक शर्मा व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। साथ ही उनका मानसिक शोषण किया जा रहा था। मामले में कनखल थाने के एसआई शम्भू सिंह सजवाण ने जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर ज्योत्सना को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि विवेक शर्मा ने आत्महत्या की थी। विवेक शर्मा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने की बात बताई थी। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में गहनता से जांच की और तमाम आरोपों की सत्यता का पता लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ज्योत्सना को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने की आत्महत्या, पत्नी गई जेल, अवैध संबंधों का मामला



