नवीन चौहान.
यूपी के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जता रहा था। उसने पत्नी को कुछ दिनों बाद ले जाने की बात कही थी।
बताया जा रहा है कि पति के जाने के बाद महिला अपनी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं पर गई और तीनों बच्चों के साथ कुंए में कूद गई। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में, स्वागत के लिए सजा हरिद्वार
- IAS ऋषभ जैन को 163वीं, अखिल सैन को 518वीं और मनोज सैनी को 628वीं रैंक
- चंबा की बेटी मीनल नेगी ने यूपीएससी में 66वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
- चंपावत के अनुज पंत ने यूपीएससी में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई
- हरिद्वार सेवा भारती की जिला मंत्री के सुपुत्र आर्यन कुमार सिंह बने आईएएस अफसर




