IAS ANSHUL SINGH आईएएस अंशुल सिंह ने उत्तराखंड के खजाने में जुटाया एक करोड़ का राजस्व








Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार — रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की सुशासन कैंप आयोजित करने की मुहिम के सार्थक परिणाम देखने को मिले। भारी बारिश के बीच मानचित्र स्वीकृत कराने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान की मेहनत रंग लाई। जिसके चलते 108 आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के मानचित्र को स्वीकृति मिली। जबकि उत्तराखंड सरकार के राजस्व कोष के लिए एक करोड़ पांच लाख की धनराशि आरोपित की गई। 20 लाख की धनराशि कैंप में राजस्व कोष में जमा करा दी गई है। बकाया धनराशि के लिए आरोपितों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।


रिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद से ही युवा आईएएस अंशुल सिंह व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद में जुटे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन की मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी के चलते प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने 23 अगस्त 2023 को शाखा कार्यालय रुड़की में सुशासन कैंप का आयोजन किया। लेकिन बीती रात्रि से ही मानसून ने हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को चुनौती दे दी। देर रात से ही हरिद्वार में भारी बारिश होने लगी। लेकिन अपने इरादों के पक्के प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सुशाासन कैंप के कार्यक्रम में कोई बदलाव नही किया। एक टीम लीडर की तरह प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान और उनकी टीम की मेहनत रंग लाई और काफी संख्या में लोगों ने ऑफ़लाइन मानचित्रों की स्वीकृत कराने के लिए कैंप में पहुंचे। पीड़ित लोगों ने आवासीय और व्यवसायिक ऑफ़लाइन मानचित्रों को स्वीकृत करने के लिए आवेदन किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की और कंपाउडिंग धनराशि आरोपित की गई। जिसके चलते करीब एक करोड़ पांच लाख की धनराशि आरोपित की गई। जिसमें बीस लाख राजकोष में जमा करा दिए गए।


विदित हो कि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में सुशासन और सरलीकरण की मुहिम पर जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहे है। इसी के चलते हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का दायित्व युवा आईएएस अंशुल सिंह को सौंपा गया है। रुड़की की जनता ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की कार्यशैली की सराहना की। सुशासन कैंप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का बुके देकर स्वागत किया। कैंप में प्राधिकरण से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।