SEX ऑर्केस्ट्रा पार्टी की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का अवैध धंधा




Listen to this article

न्यूज 127.
ऑर्केस्ट्रा पार्टी की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट के काले धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 16 किशोरियों को इस गिरोह के चंगुल से मुक्त किया है। इनमें से कुछ गर्भवती भी पायी गई है। जानकारी के अनुसार ऑर्केस्ट्रा पार्टी का संचालक डांस और सैक्स का पैकेज तय कर रकम वसूलता था।

यह सनसनीखेज मामला बिहार के बेतिया का बताया गया है। यहां पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा जो ऑर्केस्ट्रा के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहा था। विवाह व अन्य कार्यक्रमों में लड़कियों को डांस के नाम पर भेजा जाता। दो घंटे डांस के बाद डांसरों के कमरों में घुसकर लड़के उनकी अस्मत लूट लेते थे।

बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक पहले ही डांस और सेक्स पैकेज की धनराशि वसूल लेता था। मिशन मुक्ति फाउंडेशन नाम की संस्था ने 16 लड़कियों को मुक्त कराया। खुद ऑर्केस्ट्रा संचालक भी इन लड़कियों को हवस का शिकार बनाते थे।

बरामद लड़कियों में 14 पश्चिम बंगाल और दो नेपाल की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को नौतन, बैरिया और जगदीशपुर से बरामद किया गया है। पुलिस इस गिरोह के बारे में और भी जानकारी जुटा रहा है।