राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे अधिकारी




Listen to this article

नवीन चौहान.
पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के पहुंचने का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था को परख कर सुरक्षा घेरे को और अधिक मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस प्रशासन की टीम ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया व महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पंतनगर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ दीक्षांत समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, आईबी के अधिकारी, कुलपति पंतनगर यूनिवर्सिटी व जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन व पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट रुद्रपुर में जनपद उधम सिंह नगर के पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों की बैठक के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किए गए कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गए।

बैठक के दौरान अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा यातायात व्यवस्था, मेडिकल टीम, विद्युत, पेयजल, अग्निशमन, साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थ के अलावा की जा रही विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकरियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।