न्यूज 127.
जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में हुए जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल पीड़ित के भतीजे को गिरफ्तार कर वह पाठल भी बरामद कर लिया जिससे जानलेवा हमला किया गया था।
पुलिस के मुताबिक 05 फरवरी को करीब 11.00 बजे ग्राम शेरपुर खेलमऊ मे पुश्तैनी जमीन को लेकर अभिषेक पुत्र नीटू द्वारा अपने चाचा अनुज पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा पर पुरानी रंजिश को लेकर घर की सीढियों पर जान से मारने की नीयत पर पाठल से कई वार कर घायल कर दिया गया। उक्त सम्बन्ध में पीड़ित की माता द्वारा 6 फरवरी को थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 18 /2026 धारा 109(1), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमउ गेट के करीब सडक पर आरोपी भतीजे अभिषेक को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना मे प्रयुक्त पाठल बरामद की गयी। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जानलेवा हमला की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा, भतीजा गिरफ्तार







