नवीन चौहान.
भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 दोपहर 2.30 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया। चन्द्रयान के सफलता पूर्व लॉन्च होते ही इस अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिक और सहायक टीम खुशी से झूम उठे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहाकि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।
23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। हो सकता है कि सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

- देशभक्ति की गूंज से सराबोर पौड़ी की धरती: ऐतिहासिक भव्य पथ यात्रा
- लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
- रन फॉर यूनिटी में उत्साह के साथ दौड़े पुलिस के जवान
- रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सीएमओ कार्यालय का बाबू
- रन फॉर यूनिटी में मिलकर दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान



 
		
			


