रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथों गिरफ्तार, सात हजार की मांग




Listen to this article


विजय सक्सेना
सात हजार की रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को एसीओ की टीम ने रंगेहाथों दबोचा है। दारोगा योगेश सिंह को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना यूपी के लखनऊ की है। जहां उप निरीक्षक योगेश सिंह एक केस को रफा दफा करने की एवज में सात हजार की रिश्वत ले रहे थे। ACO लखनऊ की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा योगेश सिंह को गुडंबा इलाके से घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।