खाकी दागदार: दारोगा ने की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़




Listen to this article


योगेश शर्मा
खाकी के दागदार होने का मामला प्रकाश में आया है। एक दारोगा ने अपने ही सहकर्मी महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। घटना यूपी के फिरोजाबाद की है। आरोपी दारोगा की एटा जनपद के अलीगंज थाने में तैनाती थी।
फिरोजाबाद के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ दारोगा ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी दारोगा महिला सिपाही के कमरे पर गया था।
पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह नगर में एक किराए के घर में अकेली रहती है। दारोगा इरफान अहमद बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमरे पर आया। वह अकेली थी। जब आने का कारण पूछा तो दारोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया। महिला सिपाही ने कहा कि ‘मैंने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दी। जिस पर दरोगा बैठ गया। मैं उसकी अनदेखा कर रही थी और मैं फोन में बिजी हो गई। इस बीच मैंने उपनिरीक्षक से कहा कि सर मुझे ड्यूटी पर जाना है। मेरा फोन आ रहा है। तो वह खड़ा हुआ और चलते चलते मेरे साथ बदतमीजी करने के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। लात मारी तो वह मेरे कमरे से भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा को हिरासत में लिया गया है।