जमालपुर गांव में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला, एक स्थानीय और एक बाहरी का मुददा गहराया




Listen to this article


नवीन चौहान
जमालपुर कलां में प्रधान पद का चुनाव रोचक हो चला है। चुनाव प्रचार के साथ ही स्थानीय और बाहरी का मुददा गहरा गया है। सबसे मजेदार बात है कि स्थानीय और बाहरी दोनों की प्रत्याशियों को स्वामी यतीश्वरानंद का आशीर्वाद मिला है। देखना होगा कि जीत की बाजी किसको नसीब होगी। या फिर कोई तीसरे के सिर जीत का सेहरा बंधेगा।


लेकिन न्यूज127 के सर्वे में जनता की पहली पसंद के रूप में विपिन चौधरी उर्फ काका की सादगी सभी को पसंद आ रही है। जब उनसे बात की गई तो कुछ रोचक जानकारी मिली।
प्रधान पद के उम्मीदवार ​चौधरी विपिन उर्फ काका बोले कि गांव व कॉलोनियों का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। ​नालियों के पानी की निकासी, गांव वालों के लिए एक निशुल्क एंबूलेंस की व्यवस्था, शिक्षा का स्तर बढ़ाना है। हाईस्कूल को इंटर कॉलेज तक बनाना है। कॉलोनियों से पानी की निकासी के लिए रोडमैन बनाया गया है।
गांव में स्थानीय और बाहरी का मुददा छाया है। विपिन उर्फ काका बोले चुनाव लड़ने का हक सभी का है। लेकिन चुनाव में कॉलोनियों का प्रधान बनाने की नई परंपरा की शुरूआत करने की तैयारी है। फूट डालों और शासन करो की रणनीति पर कार्य कर रहे है। कॉलोनी और गांव के बीच खाई बना दी है। रहने वाले बाहर के है। भाजपा का कार्यकर्ता हूं। और स्वामी यतीश्वरानंद जी का आशीर्वाद मिला है।