नवीन चौहान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अज्ञात हमलावर ने विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में हुई हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रणजीत बच्चन वर्तमान में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। सुबह वह अपने मित्र आदित्य श्रीवास्तव के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने रणजीत बच्चन को गोली मार दी। इस दौरान एक गोली आदित्य श्रीवास्तव के हाथ में भी जा लगी। इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रणजीत का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रणजीत के सिर में गोली लगी थी जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हुई। मौके पर पहुंच हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू नेता लगातार निशाने पर हैं। हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए छह टीमों का गठन किया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों ने घटना का जल्द खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या



