नवीन चौहान
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ा रहे है। पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी कर रहे है। कांवड़ मेले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद पल—पल की अपडेट ले रहे है।
रविवार को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने हरिद्वार के सिंह द्वार , शंकराचार्य चौक ,अलकनंदा होटल तिराहा एवं चंडी चौक आदि महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर ही दिशा निर्देश जारी किए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई की और बेहतर तरीके से डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसएसवपी ने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि अभी से ही अपने अपने जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करते रहेंगे जिससे कि मेले के अंतिम दिनों में यातायात मार्ग प्रभावित ना हो तथा शिव भक्त आसानी से अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सकें। शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोर कसर बाकी ना रहे। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को व्यवहार में नम्रता रखने को भी कहा। एसएसपी को अपने बीच में देख पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ गया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, यातायात पुलिस के निरीक्षक रविकांत सेमवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी पुलिसकर्मियों का बढ़ा रहे मनोबल



