IPS transfer: शासन ने बड़े स्तर पर किये IPS अधिकारियों के तबादले




Listen to this article

न्यूज 127.
शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकरियों के तबादले किये हैं। उत्तर प्रदेश के
DGP के GSO भी बदले गये हैं। संजीव गुप्ता डीजीपी के नये GSO होंगे, एन रविंदर ADG एंटी करप्शन बनाये गए हैं।

IG मेरठ नचिकेता झा को सचिव गृह बनाया गया है। DIG अमित पाठक को क्लीन चिट मिलने के बाद देवीपाटन रेंज का DIG बनाया गया है।

DIG कलानिधि नैथानी को लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़ जैसे बड़े जिलों के बाद पहली रेंज झांसी अब मेरठ रेंज के DIG बनाए गए। DIG केशव चौधरी को आगरा से झाँसी भेजा गया, DIG रेंज झाँसी बनाये गए।

DIG दिनेश कुमार पी को बस्ती रेंज का प्रभार मिला। डीआईजी संजीव त्यागी आगरा कमिश्नरेट भेजे गए। JCP आकाश कुलहरी लखनऊ से श्री हरिकोटा भेजे गये, आकाश कुलहरी की गद्दी पर अब बब्लू कुमार बैठेंगे। अजय कुमार- प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त नोएडा बनाये गए हैं।