नवीन चौहान
हरिद्वार। जनता की आवाज उठाने वाले एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भटट् ने एसएसपी उधमसिंहनगर को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भटट् ने एसएसपी उधमसिंह नगर को एक पत्र दिया। पत्र में कहा कि प्रेस क्लब के सचिव एवं दैनिक जागरण के संवाददाता सुरेन्द्र वर्मा ने पंतनगर कृषि महाविद्यालय के शस्य विभाग के सम्बन्ध में एक समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार के प्रकाशन के बाद प्राध्यापक रोहिताश सिंह ने पत्रकार सुरेन्द्र वर्मा को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होने कहा कि प्राध्यापक का व्यवहार एवं आचरण अत्यन्त गम्भीर आपित्तजनक है। जिसके कारण पत्रकारों और मीडियाजनक में रोष है। उन्होनें पत्रकार सुरेन्द्र वर्मा की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।



