राम मंदिर के लिए जगद्गुरू अयोध्याचार्य महाराज ने पांच लाख तो स्वामी देवानंद ने किया 121 हजार का समर्पण




Listen to this article

जोगेंद्र मावी
भगवान राम मंदिर के लिए साधु संतों का सहयोग बड़े स्तर पर मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को हरिद्वार से बड़े स्तर पर समर्पण धनराशि प्राप्त हो रही है। शुक्रवार को बैरागी संप्रदाय के प्रमुख जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने 5,00000 पांच लाख रूपये तो भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने 121000 की धनराशि प्रदान की।
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने 121000 की धनराशि प्रदान की प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग राम मंदिर आंदोलन में प्रारंभ से ही लगे रहे यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि आज हमारे समक्ष श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान के संयुक्त रुप से चेक प्रदान किया। श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अणी के सचिव श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने अपने उत्तराधिकारी शिष्य महंत सुमित दास के द्वारा 31000 रूपये की राशि वह बैरागी संप्रदाय के प्रमुख जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने 5,00000 पांच लाख रूपये की धनराशि मंदिर के लिए प्रदान की। इस अवसर पर श्री पंच रामानंदी, दिगंबर अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत विष्णु दास, महंत राजेंद्र दास आदि संत उपस्थित रहे। जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान ने संतों का आभार जताते हुए कहा कि भगवान राम मंदिर का निर्माण भव्य होगा।