जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की तबियत बिगड़ी








Listen to this article

न्यूज 127.
रोशनाबाद जिला कारागर में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार देर रात अचानक तबियत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

बतादें खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जेल में बंद है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार से उन्हें दस्त की समस्या थी, शनिवार को शौच के साथ खून आने की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए ​जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों की मानें तो उनकी हालत को देखते हुए जौली ग्रांट या एम्स रेफर किया जा सकता है।

पूर्व विधायक की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए, हालांकि यहां तैनात पुलिस फोर्स ने किसी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि कुंवर चैंपियन की पत्नी देवयानी भी अस्पताल पहुंची हैं। फिलहाल इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।