श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी गई है। जापान की पायलट बाबा की शिष्या केको आईकोवा को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है।
इस आशय की घोषणा जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने पायलट बाबा आश्रम में की। इस घोषणा के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।
जानिए केको आईकवा के बारे में
केको आइकवा वो संत हैं जिनके आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी जापान यात्रा में गए थे। आइकवा का दुनियाभर में बड़ा नाम है। वे 10 दिनों तक भू-समाधि लेने वाली विश्व की गिनी-चुनी साधिकाओं में शामिल है। वर्ष 1998 के हरिद्वार कुंभ में भी उन्होंने लंबी भू-समाधि लेकर सभी को हैरत में डाला था।
जापान की विश्व प्रसिद्ध भू समाधि विशेषज्ञ योग गुरू माता केको आईकवा पायलट बाबा के हरिद्वार में जब वर्ष 2015 में कनखल यज्ञ में कराया था तब अपने शिष्यों के साथ पहुंचीं थी।




