कनखल क्षेत्र में चली गोली, पुलिस में हडकंप




Listen to this article

नवीन चौहान
कनखल क्षेत्र में गोली चलने की सूचना से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल पाया। गनीमत रही कि कोई हादसा नही हुआ।
बुधवार सुबह करीब सात बजे कनखल के बैरागी कैंप में दरिद्र भंजन मंदिर के सामने डबल पुलिस के समीप गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस को राहत मिली कि गोली हवा में चलाई गई थी। ऐसे में पुलिस इस सवाल में उलझी हुई है कि गोली किसने और क्यो चलाई। कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि गोली तो चली है। किसने और क्यो चलाई इसकी जांच की जा रही है।