कनखल पुलिस ने सड़क पर मारपीट करने वालों को सिखाया सबक, उतार दी हनक








Listen to this article


न्यूज127
कनखल थाना पुलिस ने जनता की सुरक्षा को लेकर संजीदगी दिखाई। देर रात्रि सड़क पर सरेराह मारपीट करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले आधा दर्जन युवकों को हवालात की राह दिखलाई। पुलिस की मुस्तैदी से जनता में विश्वास बढ़ा है। हालांकि इन तमाम आरोपियों को सड़क पर उत्पात मचाने वाली “वायरल वीडियो” का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है।
बताते चले बीती रात्रि जगजीतपुर अडडे पर करीब आधा दर्जन युवक सरेराह मारपीट कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी फरार हो गए। लेकिन इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़ाई झगड़ा करने वाले 06 युवकों को हिरासत में लेकर धारा 170 BNSS में कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

  1. सोनू कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी-रविदास मन्दीर जगजीतपुर थाना-कनखल हरिद्धार उम्र-22 वर्ष
  2. रोहित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी रविदास मन्दिर के सामने जगजीतपुर थाना- कनखल हरिद्धार उम्र-25
  3. अभिषेक असना पुत्र विजयपाल निवासी रविदास मन्दिर जगजीतपुर कनखल हरिद्धार उम्र-20 वर्ष
  4. कमल कुमार पुत्र चाँदमल निवासी जगजीतपुर थाना- कनखल हरिद्धार उम्र 28 वर्ष
  5. अक्षय पुत्र विजयपाल निवासी-रविदास मन्दिर जगजीतपुर कनखल हरिद्धार उम्र-19 वर्ष
  6. जावेद पुत्र सय्याद निवासी जगजीतपुर अड्डा थाना-कनखल हरिद्धार उम्र-19 वर्ष