कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक








Listen to this article

News 127, हरिद्वार।
पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय ज्वालापुर में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के ​निर्देश पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में एसपी सिटी और नोडल अधिकारी के अलावा क्षेत्राधिकारी व महिला सुरक्षा अधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक मनीष भंण्डारी कांस्टेबल जसरुददीन ख़ान महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल कोतवाली ज्वालापुर द्वारा कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय ज्वालापुर में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, 1098, 1930 साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, किरायेदार सत्यापन आदि तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/अध्यापकगणों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।