नवीन चौहान
कुंभ 2021 का आगाज अखाड़ों की पेशवाई के साथ हो गया है। आज श्री पंचायती आनंद अखाड़े की पेशवाई निकलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अखाड़े की भव्य पेशवाई का शहर में जगह जगह स्वागत किया जाएगा।
श्री पंचायती आनंद अखाड़े की पेशवाई पूर्ववह्न 11 बजे एसएमजेएन कॉलेज गोविंदपूरी से प्रारंभ होकर शंकर आश्रम, सिंहद्वार, देशरक्षक, दादुबग, कनखल चौक, पहाड़ी बाजार, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, शिवमूर्ति चौक, वाल्मीकि चौक, ललताराव पुल, भाटिया भवन पर करके श्री निरंजनी अखाड़ा रोड होते हुए अपनी छावनी में प्रवेश करेगी।
अखाड़े की पेशवाई निकलने के दौरान इस रूट पर डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने पेशवाई की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। शहर के लोग संतों के दर्शन और उनके स्वागत के लिए तैयार हैं।
- उत्तरी हरिद्वार से 9 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
- कुम्भ-2027 की तैयारियां तेज, सड़क और रेल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
- हरिद्वार में अवैध खनन के मामले में वन आरक्षी निलंबित
- कैंची धाम में गायक विशाल मिश्रा ने किए बाबा के दर्शन, व्यवस्थाओं की सराहना
- हरिद्वार में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: जिलाधिकारी



