कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होंगे पूरे








Listen to this article

न्यूज 127.
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर अपनी बात मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि सभी स्थायी प्रवृ​ति के कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाएंगे। सभी कार्यों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच आईआईटी रुड़की, व अन्य जांच एजेंसियां करेंगी।

मीडिया से संवाद में उन्होंने कहा कि 1224 करोड़ की लगात से होने वाले कार्य समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। प्रेस क्लब हरिद्वार के संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के सभी 32 सेक्टरों को विकसित करने हेतु योजना बना ली गई है। कुंभ मेला 2027 के लिए लगभग 220 करोड़ रुपए की लागत से सीवर, सड़क, पुलों के साथ नए घाटों के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा सीसीआर—2 का निर्माण
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय CCR-2 को शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि रिकॉर्ड समय सभी कार्यों को पूरा करना चुनौती है लेकिन मेला अधिष्ठान में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के खंड स्थापित होने से सभी चुनौतियों पर पार पा लिया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण के लिए भेजी पत्रावली
हरकी पौड़ी से लगे कांगड़ा घाट विस्तार योजना पर उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। जो हमारी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा है सभी अखाड़ों, साधु संतों से परामर्श कर व्यवस्था की जा रही है। सरकार की इच्छा ओर सभी 13 अखाड़ों के सानिध्य में अर्द्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य दिव्य कुंभ मेला में करोड़ों श्रद्धालु के निर्विघ्न स्नान व्यवस्थाओं को मेला अधिष्ठान कृत संकल्प है।