न्यूज 127.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद हरिद्वार की लक्सर थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली लक्सर द्वारा न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल हेतु पुलिस टीम ने 2 वारन्टियों को न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर पकडा। इनके नाम गुरुदयाल उर्फ गुरमीत पुत्र मुनेश निवासी बालूपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार और शहनवाज पुत्र दिलशाद निवासी मौ0 कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 लोकपाल परमार, हे0कानि0 खजाना सिंह, का0 अरुण नेगी शामिल रहे।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा




