लक्सर में पति पत्नी की हत्या से सनसनी, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। लक्सर में एक दंपति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। दोनों पति पत्नी के सिर और हाथ पैर में चोट के निशान है। संभावना जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से दोनों की हत्या की गई है। डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और तमाम लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।IMG-20171122-WA0197
लक्सर के ग्राम सैदाबाद निवासी पवन सिंह 55 व उसकी पत्नी सर्वेश 50 की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या का पता करीब डेढ बजे चला जब दोनों घर से बाहर नहीं आये। दोनों के शव घर में पडे़ मिले। घर में सामान बिखरा हुआ मिला। मौके पर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा, व सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट व तमाम अघिकारी पहुंच गये है।