दिवाली के दिन उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, कई मजदूर फंसे




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 36 मजदूर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए।

सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 36 से 40 मजूदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक अंदर फंसे मजदूरों की संख्या को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आयी है। मौके से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

बताया गया कि यहां दिन रात काम चल रहा था। करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण 500 मीटर शेष रह गया था। जिसे फरवरी तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया था। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। अधिकारी रेस्क्यू आपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।