लैंसडौन वर्चुअल रैली: मुख्य वक्ता पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही ये बातें




Listen to this article

नवीन चौहान.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लैंसडोन की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि जितना विकास इन पांच सालों में हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पटोदिया की सेब नर्सरी किसानों और क्षेत्र का कायाकल्प करेगी। 5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण मिलने से युवाओं को रोजगार में मदद मिलेगी।
महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में अधिकार देने का काम सरकार ने किया। जमींदारी उन्मूलन एक्ट में संशोधन करने का काम भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया।

कहा कि जितनी सड़कें 17 वर्ष में नहीं बनीं, उतनी सड़कें इन 5 वर्षों में बनीं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से हजारों बेटियों को 11,000 रु देने का कार्य किया गया। आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को दिया गया। श्रम विभाग के माध्यम से योजनाओं से लाभांवित किया गया। राशन घर घर पहुंचा गया।

उन्होंने कहा कि बदली परिस्थितियों में चुनाव है, भाजपा के पास ही कार्यकर्ताओं का खज़ाना है।
भारत सिंह रावत, पूर्व मंत्री की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य दिलीप रावत कर रहे हैं।
वो अपना राशन भी स्वयं लेकर चलते थे।

भाजपा सरकार में इन 5 वर्षों में सारे प्रदेश का समुचित विकास किया गया, ये प्रक्रिया चलती रहेगी। उत्तराखंड के थाने सारे देश में अव्वल रहे हैं। सबसे बेहतर कानून व्यवस्था उत्तराखंड की।