प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर लेखपाल संघ ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार द्वारा कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद में धरना दिया गया। इस धरना प्रदर्शन में जनपद के समस्त राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक के अलावा रजिस्टार कानूनगो, समस्त संग्रह अमीन व संग्रह परिचारक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल द्वारा कहा गया कि पुलिस प्रशासन राजस्व कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। समस्त राजस्व कर्मचारियों द्वारा एकमत होकर या निर्णय लिया गया कि जितना उक्त प्रकरण में देरी की जाएगी हमारी मांगे भी बढ़ती जाएंगी। संगठन ने आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ अवैध खनन की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए, उसके वित्तीय अधिकारों को सीज किया जाए। ऐसा न होने तक धरना जारी रखा जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में जिला मंत्री उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार अनुज यादव, जिला अध्यक्ष संग्रह अमीन शशिपाल, रजिस्टर कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष अमरीश शर्मा, प्रवीण राठौर, राजेश गौतम, हरविंदर, पंकज, राहुल चौहान, रमेश चंद्र, सुभाष जैमिनी, सुभाष चौहान, विनीत कुमार, मनीष गुप्ता, अंजू कम्बोज, अनिल गुप्ता, संजय कुमार, नूतन हिमानी, रेखा चौहान, सुलक्षणा नेगी, प्रदीप चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।