न्यूज 127, हरिद्वार।
सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों व सड़कों के किनारे बैठकर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में शनिवार को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे बैठकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 65 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 16,250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अथवा पिलाना कानूनन अपराध है। यदि दोबारा इस प्रकार की गतिविधि पाई गई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मदिरा के शौकीनों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी




